Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jun 14, 2013 - 12:01:26 PM


Title - बंथरा में इंजन डिरेल, खड़ी हुई कई वीआइपी ट्रेन
Posted by : nikhilndls on Jun 14, 2013 - 12:01:26 PM

बंथरा में मालगाड़ी का इंजन फेल होने के बाद उसे चलाने के लिए भेजा गया इंजन पटरी से डिरेल हो गया। इसके बाद बंथरा से लखनऊ से बीच अप लाइन पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया और काशी विश्वनाथ व श्रमजीवी एक्सप्रेस जैसी वीआइपी गाड़ियां रास्ते में खड़ी हो गई।
सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार रात लगभग नौ बजे शाहजहांपुर की ओर से बरेली की ओर आ रही मालगाड़ी का इंजन बंथरा स्टेशन से कुछ आगे पहुंचकर फेल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पीछे से आ रही दूसरी मालगाड़ी का इंजन काटकर पहले वाली मालगाड़ी चलाने के लिए भेजा गया। इसके बाद बंथरा यार्ड में ही दूसरी मालगाड़ी का इंजन संख्या 11154 प्वाइंट पर पहुंचकर डिरेल हो गया। यह देखकर बंथरा रेलवे स्टाफ के हाथ-पांव फूल गए। तत्काल रोजा जंक्शन पर एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को सूचना दी गई। रात लगभग दस बजे रोजा से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन मौके पर पहुंची और इंजन को पटरी पर लाने का प्रयास किया जाने लगा। रात 12 बजे तक यह प्रयास जारी रहा। इस दौरान लखनऊ की ओर से ट्रेनें भी आनी बंद हो गई। इसके चलते जनता एक्सप्रेस, काशी-विश्वनाथ एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस, गुवाहटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस समेत लगभग दर्जन भर गाड़ियां रास्ते में खड़ी हो गई।