Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jul 22, 2013 - 15:00:07 PM


Title - बंडामुंडा ए केबिन में बनेगा ओवरब्रिज
Posted by : riteshexpert on Jul 22, 2013 - 15:00:07 PM

राउरकेला :

दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक जीसी अग्रवाल शुक्रवार को बंडामुंडा दौरे पर आये। उन्होंने डीजल शेड में टूल्स रूम का उद्घाटन किया। यहां विभिन्न संगठनों की ओर से ए केबिन में ओवरब्रिज निर्माण तथा लोकल ट्रेन चलाने पर शीघ्र पहल करने का भरोसा दिया। उन्होंने एआरएम कार्यालय परिसर में पौधे लगाये एवं डीजल व इलेक्ट्रिक शेड में अच्छा काम होने के कारण शेड को नगद पुरस्कार दिया।

रेलवे महाप्रबंधक जीसी अग्रवाल शुक्रवार को अपराह्न 1.10 बजे बंडामुंडा पहुंचे। यहां से एआरएम कार्यालय के निकट पौधे लगाये। इसके पश्चात डीजल शेड में टूल्स रूम का उद्घाटन किया। उन्होंने डीजल व इलेक्ट्रिक शेड की विभिन्न शाखा का अवलोकन किया तथा दोनों से शेड में अच्छा काम होने पर प्रशंसा करने क साथ दस-दस हजार रुपये का पुरस्कार दिया। उनके साथ डीआरएम राजीव अग्रवाल, सीनियर डीईई अनंत सदाशिशव, सीनियर डीएमई एसके महाराणा, बंडामुंडा एआरएम विशाल कुमार, आरपीएफ ओसी सुधीर कुमार इसमें मौजूद थे। सीनियर डीईई कार्यालय कर्मियों की बैठक ली एवं यहां एसटी एससी एसोसिशन, मेंस कांग्रेस और ओबीसी रेल कर्मचारी संघ की ओर से ज्ञापन सौंपा गया। मेंस कांग्रेस के जेपी सिंह, एल बोबोंगा, एके सिंह, आरआर महतो, एके दत्ता, ए कालीदास, डीसीएस राव, एसएससी जीजी राजलू, आर कलांदी, बीके सी भाईना, महली मुखी, आधार संडिल, विक्रम बोदरा आदि लोग इसमें शामिल थे। इन्होंने रेलवे कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, प्रमोशन, इस्पात एक्सप्रेस के ठहराव, रेलवे अस्पताल में आपरेशन थियेटर की व्यवस्था, बिमलागढ़ रेजड़ा एवं अन्य शाखा अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था की मांग की। बिसरा ब्लाक झाममो की ओर से झगड़ू एक्का, जीतू महतो, सुखराम उरांव, पंकज महतो ने ज्ञापन देकर ए केबिन में ओवरब्रिज निर्माण, बिसरा में इस्पात एक्सप्रेस के ठहराव आदि से संबंधित ज्ञापन सौंपा।