Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 19, 2016 - 15:06:22 PM


Title - फ्लेक्सी प्रणाली से रेलवे को दो महीने 56 करोड़ की अतिरिक्त आय
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 19, 2016 - 15:06:22 PM

फ्लेक्सी किराया प्रणाली के आने के बाद कितनी ही रिपोर्ट क्यों ना आ गयी हों की रेलवे को इससे भारी नुकसान हो रहा है इसलिए ये प्रणाली तुरंत ही हटा देनी चाहिए| परंतु रेल राज्य मंत्री राजेन गोहैन ने बताया की बीते दो महीने में राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों में ये प्रणाली लागू करने के बाद 56 करोड़ का अतिरिक्त मुनाफा हुआ है|
नौ सितंबर 2016 से 31 अक्टूबर 2016 के बीच रेलवे को ये आमदनी हुई है | ध्यान देने वाली बात यी है की ये पर्व का समय था इसलिए भी यात्रियों को मजबूरीवश जाना पड़ रहा था पर अब इन ट्रेनों की सीटें खाली जा रही हैं|
राजधानी, दूरंतो और शताब्दी गाड़ियों के लिए फ्लेक्सी किराया प्रणाली की शुरुआत नौ सितंबर से की गयी थी. उन्होंने कहा कि अन्य नियमित ट्रेन सेवाओं में यह प्रणाली लागू नहीं की गयी है और इस योजना से आम जनता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है.

-HINDI-