Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 19, 2016 - 15:41:59 PM


Title - फ्लेक्सी प्रणाली के अंतर्गत अंतिम दो दिनों में कम भी होगा प्रीमियम ट्रेनों का किराया
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 19, 2016 - 15:41:59 PM

ऑफ सीजन में रेलवे अपनी प्रीमियम ट्रेनों में किराये को कम करने की तैयारी में है| अभी तक पर्व के समय फ़्लेक्सी प्रणाली से 56  करोड़ की अतिरक्त आय कर चुका रेलवे ये समझ चूका है हर समय ये प्रणाली काम नहीं आएगी| ऑफ सीजन में यात्रियों का आवागमन कम हो जाता है जिस वजह से राजधानी और दुरंतो जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों की सीट खाली जाती हैं|
फ्लेक्सी प्रणाली की वजह से वैसे भी व्यस्ततम मार्ग जैसे दिल्ली मुम्बई, दिल्ली बेंगलुरु पर हवाई किराया और रेल किराया लगभग समान हो जाते हैं या 500  तक का ही अंतर रह जाता है जिस वजह से यात्री स्वतः ही हवाई यात्रा की तरफ चले जाते हैं|
रेलवे चाहता है की अगर ट्रेन के जाने वाले दिन से दो दिन पहले तक सीटें बची रह जाती हैं तो उन्हें भरने के लिए उनका किराया कम किया जाएगा जिससे सारी सीटें भारी जा सकें| ये सिर्फ रेलवे की प्रीमियम ट्रेनों पर ही लागू होगा|
साधारण ट्रेनों पर रेलवे ने वैसे भी फ्लेक्सी प्रणाली लागू नहीं की थी जिससे उन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा था|

-HINDI-