Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 20, 2012 - 00:00:45 AM


Title - फ्रेंचाइजी पर खुली रेल टिकट खिड़की 9581674
Posted by : railgenie on Aug 20, 2012 - 00:00:45 AM

बस्ती : रेलवे टिकट खिड़कियों पर बढ़ती भीड़ और जरूरतमंदों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने फ्रेंचाइजी पर टिकट खिड़की खोली है। यहां जन साधारण को चालू टिकट मिलेगा। इसका उद्घाटन राज्यसभा सदस्य आलोक तिवारी ने फीता काट कर किया। तिवारी ने कहा कि जनपद के लोगों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। अब आरक्षण खिड़की फ्रेंचाइजी पर खुले इसका प्रयास किया जाएगा। रेलवे खिड़की पर लोग परेशान होते हैं।