Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Sep 04, 2012 - 21:00:34 PM


Title - फूड प्लाजा के वेंडर बेचेंगे जनता भोजन
Posted by : puneetmafia on Sep 04, 2012 - 21:00:34 PM

झांसी। रेलवे जब तक स्वयं जनता भोजन बेचने की व्यवस्था नहीं कर लेता, तब तक नवनिर्मित ला फास्ट फूड प्लाजा के कर्मचारी प्लेटफार्मों पर जनता भोजन बेच सकेंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर नवनिर्मित ला फास्ट फूड प्लाजा का अगस्त माह में शुभारंभ हुआ था। प्लाजा में उम्मीद के मुताबिक राजस्व प्राप्त नहीं होने पर संबंधित कंपनी ने प्लेटफार्म पर पैक्ड भोजन बेचने की अनुमति मांगी थी। रेल प्रशासन ने कंपनी को इसकी अनुमति प्रदान कर दी है। बदले में कंपनी को बारह प्रतिशत अतिरिक्त लाइसेंस फीस देनी होगी। साथ ही आठ घंटे की एक पाली में आठ वेंडर ही भोजन बेच सकेंगे। रेलवे ने कंपनी को दस रुपये में मिलने वाला जनता भोजन प्राथमिकता पर बेचने का आदेश दिया है। जनसंपर्क अधिकारी रवि प्रकाश ने बताया कि यह अनुमति तब तक रहेगी, जब तक रेलवे आईआरसीटीसी से भोजनालय की पूरी व्यवस्था अपने हाथों में नहीं ले लेगा। रेलवे के पास भोजनालय की व्यवस्था आने पर वह स्वयं जनता भोजन तैयार कर अपने स्टालों पर बेचेगा। इसके बाद ला फास्ट फूड प्लाजा को प्लेटफार्म पर भोजन बेचने की अनुमति नहीं रहेगी।