Indian Railways News => Topic started by greatindian on Sep 03, 2012 - 03:00:21 AM


Title - फिरोजपुर-श्रीगंगानगर के बीच एक सितंबर से दौड़ेगी इंटर सिटी ट्रेन
Posted by : greatindian on Sep 03, 2012 - 03:00:21 AM

फिरोजपुर/अबोहर। अबोहर-फाजिल्का रेल लाइन शुरू होने के बाद रेलवे की ओर से फिरोजपुर व अबोहर वासियों को दूसरा बड़ा तोहफा इसी 1 सितंबर 2012 को दिया जाएगा। क्योंकि 1 सितंबर को फिरोजपुर-श्रीगंगानगर के बीच चलने वाली नई इंटर सिटी एक्सप्रेस शुरू हो रही है। इस गाड़ी को फिरोजपुर के सांसद शेर सिंह घुबाया फिरोजपुर में ही सुबह 8:30 बजे हरी झंडी देंगे।रेल डिवीजन फिरोजपुर के रेल मंडल प्रबंधक एनसी गोयल ने बताया कि इस गाड़ी को चलाने के लिए रेल मंत्रालय दिल्ली से मंजूरी मिल चुकी है। इसके बाद रेलवे अधिकारियों को इसके बारे में जरूरी दिशा-निर्देश जारी हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस नई रेल गाड़ी के ठहराव के लिए सभी स्टेशनों पर प्रबंध मुकम्मल हो चुके हैं। यह गाड़ी फिरोजपुर से चलकर फाजिल्का, अबोहर होते हुए श्रीगंगानगर पहुंचेगी।