Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Jul 18, 2013 - 21:00:41 PM


Title - फिर से गोमो जाएगी सिंदरी पैसेंजर
Posted by : RailXpert on Jul 18, 2013 - 21:00:41 PM

भास्कर न्यूज-!- धनबाद
प्रतिदिन धनबाद से गोमो की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए अ\'छी खबर। उनकी पसंदीदा ट्रेन सिंदरी-धनबाद पैसेंजर को फिर से गोमो तक चलाया जाएगा। इसको ले धनबाद रेल मंडल द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। हालांकि यह ट्रेन कब से गोमो तक जाएगी, इस संबंध में फिलहाल कोई अधिकारी कुछ नहीं बता पा रहे। अधिकारियों की मानें तो बोर्ड का आदेश एक दो दिनों में धनबाद पहुंच जाएगा। आदेश मिलने के बाद कुछ औपचारिकताएं पूरी कर 53327 सिंदरी धनबाद पैसेंजर का परिचालन गोमो तक शुरू करवा दिया गया।
बदलेगा समय
इस ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है। हालांकि यह आंशिक है। ग्रैंड कॉर्ड सेक्शन से गुजरने वाली अन्य ट्रेनों के समय और सुविधा को ध्यान में रखकर इसके समय में बदलाव किया गया है।