Indian Railways News => Topic started by irmafia on Jul 30, 2013 - 17:59:41 PM


Title - फिर ठप हुई हार्बर लाइन
Posted by : irmafia on Jul 30, 2013 - 17:59:41 PM

पलपल इंडिया ब्यूरो, मुंबई. पनवेल-44 लोकल में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण सोमवार को एक बार फिर हार्बर लाइन की लोकल सेवाएं बाधित हो गईं. प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन में 10.50 बजे के करीब रे रोड और काटन ग्रीन के बीच यूनिट डिफेक्ट हो जाने के कारण गाड़ी खड़ी हो गई, जिससे संबंधित खंड में लोकल सेवाएं ठप हो गईं.

जनसंपर्क अधिकारी ए.के. सिंह के अनुसार आंधे घंटे के अंदर रेक को हटाकर रूट क्लीयर कर लिया गया. उसके बाद यातायात व्यवस्था पूर्ववत हो गई. इस समस्या के कारण 3 लोकल  गाडिय़ां रद्द करनी पड़ीं. इस दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए वडाला से एक बांद्रा के लिए तथा एक पनवेल स्पेशल लोकल चलाई गई.