Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Oct 08, 2012 - 15:00:57 PM


Title - फिर कहा- सिटी स्टेशन पर रुकेंगी एक्सप्रेस
Posted by : puneetmafia on Oct 08, 2012 - 15:00:57 PM

भास्कर न्यूज -!- भिवानी
रेल अधिकारियों से सिटी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस गाडिय़ों के ठहराव का आश्वासन मिलने के बाद सात अक्टूबर को गाड़ी रोकने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। सिटी स्टेशन पर एक्सप्रेस गाडिय़ों के ठहराव को लेकर रेजीडेंट्स वेल्फेयर वार्ड विकास समिति व अन्य कॉलोनियों और गांवों के लोगों ने सात अक्टूबर को सिरसा एक्सप्रेस गाड़ी को रोकने की चेतावनी दी थी।
इसके बाद बीकानेर मंडल ने नागरिकों व समिति प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करने के लिए वाणि'य निरीक्षक स्तर के एक अधिकारी को भेजा। वाणि'य निरीक्षक हंसराज ने छह अक्टूबर को समिति के प्रतिनिधिमंडल व अन्य नागरिकों से स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में मंत्रणा की। बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल ने फैसला किया कि नागरिक रविवार को सिरसा एक्सप्रेस गाड़ी के समय रेलवे अधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। सुबह पौने सात बजे वाणि'य निरीक्षक हंसराज को विकास समिति के बैनर तले एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया है कि सेक्टर, 13, 21, 23, 26, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, सचिवालय, कोर्ट, शिक्षा बोर्ड समेत शहर की लगभग दो दर्जन कॉलोनी और चार गांव इस स्टेशन से सटे हुए हैं। इन कॉलोनियों व गांवों से मुख्य स्टेशन चार से दस किलोमीटर की दूरी पर है जबकि सिटी स्टेशन से इनकी दूरी चार किलोमीटर तक है। यात्रियों को रात को आने-जाने में दिक्कतें होती हैं।