Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Apr 22, 2013 - 06:00:36 AM


Title - फाटक पर ट्रैक्टर ट्राली खराब, खड़ी रही वैशाली एक्सप्रेस
Posted by : puneetmafia on Apr 22, 2013 - 06:00:36 AM

जासंकें, गाजियाबाद : चिपयाना फाटक पर रविवार की दोपहर ट्रैक्टर ट्राली खराब होने के कारण वैशाली एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनें प्रभावित हुई। गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर रूट बाधित होने के कारण गाजियाबाद स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ कम रही।
रविवार दोपहर दो बजे के करीब चिपयाना रेलवे फाटक से एक ट्रैक्टर ट्राली गुजर रही थी। रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर में खराबी आ गई। ट्रैक्टर से ट्राली भी अलग हो गई। फाटक पर तैनात गेटमैन ने इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। इसके बाद गाजियाबाद अलीगढ़ रूट पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। दोपहर के समय इस रूट पर ज्यादातर मालगाड़ियां चलती हैं। इसके कारण पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन पर कोई खास असर नहीं पड़ा। ट्रैक से ट्रैक्टर ट्राली को हटाने में लगभग आधा घंटा लगा। इस दौरान वैशाली एक्सप्रेस फाटक पर खड़ी रही और दो मालगाड़ियों का परिचालन थोड़ी देर के लिए बाधित रहा। गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर रूट पर रेलवे ने रविवार को रेलवे ने ब्लॉक लिया था। इसके कारण सुबह के समय इस रूट पर ट्रेनें नहीं आई। ऐसे में सहारनपुर मेरठ से गाजियाबाद आने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।