Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on May 16, 2018 - 13:01:50 PM


Title - फरक्का निरस्त, विक्रमशिला में पैर रखने की जगह नहीं
Posted by : RailEnquiry Admin on May 16, 2018 - 13:01:50 PM

लगातार विलम्ब से चलने के कारण मालदा से दिल्ली जाने वाली 13483 अप फरक्का एक्सप्रेस मंगलवार को निरस्त रही | इस ट्रेन के निरस्त होने का असर दिल्ली जाने वाली दूसरी ट्रेनों पर दिखा | मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग ट्रेन पकड़ने स्टेशन पहुंचे | सुबह में गुजरने वाली ब्रह्मपुत्र मेल में जगह नहीं मिलने के कारण दर्जनों यात्री कोच में नहीं घुस सके | इस ट्रेन के जनरल कोच में पहले से ही भीड़ थी |
आनंद विहार जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस में भीड़ को देखते हुए रेल पुलिस सतर्क थी | जंक्शन से खुलने वाली ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरी रहीं | विक्रमशिला एक्सप्रेस के दोनों कोच में 212 सीट की जगह पांच सौ के आसपास यात्री सवार हुए | बोगी यात्रियों से पूरी तरह भरी थी | इसके बाद भी कई यात्री विक्रमशिला में चढ़ने से वंचित रह गए | इस ट्रेन में सवार होने के लिए अफरा तफरी मच गयी |

-HINDI-