Indian Railways News => Topic started by messanger on Jun 29, 2013 - 11:30:11 AM


Title - फंसे लोगों को देहरादून, हरिद्वार व ऋषिकेश से लाने के कोर्ट के पिछले आदेश के बाद कितनी विशेष ट्रेनें
Posted by : messanger on Jun 29, 2013 - 11:30:11 AM

ग्वालियर. उत्तराखंड आपदा में फंसे तीर्थयात्रियों के लिए केंद्र सरकार ने क्या-क्या राहत कार्य किए हैं, शपथ-पत्र के साथ इसकी रिपोर्ट पेश की जाए। फंसे लोगों को देहरादून, हरिद्वार व ऋषिकेश से लाने के कोर्ट के पिछले आदेश के बाद कितनी विशेष ट्रेनें चलाईं गईं, उत्तर मध्य रेलवे जोन प्रशासन इसकी कम्प्लायंस (क्रियान्वयन) रिपोर्ट पेश करे।

ये आदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ के जस्टिस एके श्रीवास्तव व जस्टिस बीडी राठी की बेंच ने बुधवार को दिए। कोर्ट ने उत्तराखंड आपदा में फंसे मध्यप्रदेश के तीर्थयात्रियों की मदद करने तथा उन्हें सकुशल वापस लाने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान प्रदेश शासन का पक्ष सुना।  सुनवाई के दौरान शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता एमपीएस रघुवंशी ने जवाब पेश किया। कोर्ट ने उन्हें निर्देश दिया कि वे मुख्य सचिव के माध्यम से अन्य प्रदेशों के सचिवों से राहत कार्य संबंधी रिपोर्ट पेश कराने का प्रयास करें।



ग्वालियर के 36 यात्री अब भी लापता



ग्वालियरत्न चारधाम यात्रा पर गए ग्वालियर के 36 यात्रियों का अब तक पता नहीं चल सका है। इससे परिजन की चिंता बढ़ गई है। कुछ यात्रियों के परिजन ऋषिकेश व देहरादून पहुंच गए हैं लेकिन वहां उन्हें सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। यात्रियों की तलाश में ग्वालियर से गई अधिकारियों की टीम जोशी मठ पहुंच गई है। आपदा के बाद जिला प्रशासन ने ग्वालियर से गए यात्रियों की सूची उनके परिजन के हवाले से तैयार की है। पांच दिन पहले इस सूची में 152 लोगों के नाम शामिल थे जिनमें 11६ का पता चल चुका है। इनमें से तीन बुधवार की  रात जोशी मठ पर मिले हैं।



हरिद्वार में यहां कर सकते हैं संपर्क

अनिल बनवारिया: 9425112874

रामनिवास सिकरवार:9826325885

योगिता वाजपेयी : 9179391387

भूमिजा सक्सेना : 9425187254

ग्वालियर में यहां करें संपर्क : 2446232