| प्लस श्रेणी के स्टेशन पर बेहतर सुविधा यात्रियों को उपलब्ध कराई जाय by nikhilndls on 28 June, 2013 - 06:00 AM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | प्लस श्रेणी के स्टेशन पर बेहतर सुविधा यात्रियों को उपलब्ध कराई जाय on 28 June, 2013 - 06:00 AM | |
पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी संजीव कुमार व अंकेक्षक अभिषेक कुमार ने बुधवार को दरभंगा जंक्शन का निरीक्षण किया। दोनों ने सबसे पहले वाणिज्य विभाग के संबंधित अधिकारी से आरक्षित-अनारक्षित टिकट, पार्सल से आय व दी जाने वाली सुविधा की जानकारी ली। वहीं मैकेनिकल विभाग के अधिकारी से ट्रेन के आने व जाने की स्थिति पर जानकारी मांगी। इसके बाद स्टेशन पर खड़ी ट्रेन का निरीक्षण किया। विद्युत विभाग से जंक्शन पर जलाए जा रहे बल्बों के पावर व पंखा की गुणवत्ता की जानकारी भी ली। टेलीकॉम अधिकारी से भी कई मुद्दों पर पूछा। दूरभाष की वस्तुस्थिति को देखा। चिकित्सा सुविधाओं की ओर भी उनकी नजर गई। इस दौरान कई अभिलेख व संचिकाओं की भी जांच की। खासकर आय व्यय पर उनका विशेष ध्यान था। उन्होंने अंत में स्पष्ट रूप से कहा कि प्लस श्रेणी के स्टेशन पर बेहतर सुविधा यात्रियों को उपलब्ध कराई जाय। कई सुझावों को कलम बंद किया गया। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक एनएम झा, सीएचआई एनके दास, डीसीआई राजेश श्रीवास्तव सहित कई शाखा के अधिकारी मौजूद थे। | ||