Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on May 16, 2018 - 13:54:03 PM


Title - प्रमाण पत्र फर्जीवाड़े में टीटीई बर्खास्त
Posted by : RailEnquiry Admin on May 16, 2018 - 13:54:03 PM

रेलवे बोर्ड ने फर्जीवाड़े में मुजफ्फरपुर स्लीपर यूनिट में कार्यरत हेड टिकट परीक्षक को बर्खास्त कर दिया है | बोर्ड के आदेश पर सोनपुर मंडल के सीनियर डीसीएम एके पांडेय ने सूचना जारी कर स्लीपर के इंचार्ज को सूचना दी | 16 मई से हेड टिकट परीक्षक कार्य नहीं करेंगे | जबकि 15  मई को कर्मचारियों ने ट्रेनों में कार्य किया |
जानकारी के अनुसार, रेलवे में 1979  में सुरेश प्रसाद सिंह हेड टिकट पररीक्षक के पद पर ज्वाइन किया था | उस वक्त प्रमाण पत्र जमा किया | 2015  में हेड टिकट परीक्षक के प्रमाण पत्र की जाँच शुरू हुयी जिसमे फर्जीवाड़ा सामने आया | सीनियर डीसीएम की मानें तो रेलवे बोर्ड से पत्र मिलने के बाद मुजफ्फरपुर स्लीपर इंचार्ज को आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्र भेजा गया |

-HINDI-