Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 15, 2018 - 16:29:22 PM


Title - पैकिंग मशीन से रेलवे ट्रैक का दुरुस्तीकरण
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 15, 2018 - 16:29:22 PM

सीतापुर - लखनऊ रेल रूट पर बिछाई गयी नयी पटरियों को दुरुस्त करने के लिए बुधवार को रेल पैकिंग मशीन सिधौली पहुंची | मशीन से रेलवे ट्रैक के स्लीपर्स को सेट कराया गया | आने वाले दिनों में पैकिंग मशीन सिधौली से सीतापुर के मध्य रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने का कार्य जारी रखेगी |

रेल विभाग द्वारा किये जा रहे अमान परिवर्तन कार्य के तहत बुधवार को सिधौली रेलवे स्टेशन पर रेल पैकिंग मशीन से ट्रैक दुरुस्त करने और रेलवे ट्रैक पर बिछाये गए पथ्थर के स्लीपर्स को सेट करने का कार्य किया | पैकिंग मशीन के इंचार्ज व गोरखपुर के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुरेश कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में रेलवे ट्रैक को सुदृढ़ करने के बाद निरीक्षण किया जाएगा | निरीक्षण के बाद दूसरे चरण में ट्रैक को सुदृढ़ कर अंतिम रूप दिया जाएगा | इसके बाद टेस्ट ट्रेन चलवाकर ट्रैक का परीक्षण होगा |

-HINDI-