Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jun 02, 2018 - 11:45:08 AM


Title - पैंट्रीकार का एसी फेल होने से पूरा खाना हुआ खराब
Posted by : RailEnquiry Admin on Jun 02, 2018 - 11:45:08 AM

मुरी एक्सप्रेस में शुक्रवार को पैंट्रीकार का एसी फेल हो गया | भीषण गर्मी से खाद्य पदार्थ ख़राब हो गए और उन्हें फेकना पड़ा | खाना न मिलने से यात्री भूख से बेहाल हो गए | कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन के पहुँचने पर यात्रियों ने हंगामा किया | बाद में तकनीकी खामी दूर कर के ट्रेन को रवाना किया गया | 
जम्मू से टाटा जमशेदपुर जाने वाले मुरी एक्सप्रेस शुक्रवार को चार बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची | पैंट्रीकार का एसी फेल होने की शिकायत करते हुए यात्रियों ने हंगामा किया | पैंट्रीकार वालों के अनुसार बैटरी की गड़बड़ी के कारण ये समस्या हुयी | बड़े पैमाने पर खाद्य सामग्री फेकी गयी | तकनीकी खराबी दूर करने में करीब एक घंटा लग गया जिस कारण ट्रेन विलम्ब से रवाना हुयी | 

-HINDI-