Indian Railways News => Topic started by Mafia on Jun 29, 2013 - 12:01:29 PM


Title - पूर्वोत्तर रेलवे की बीस ट्रेनों का समय बदला
Posted by : Mafia on Jun 29, 2013 - 12:01:29 PM

पूर्वोत्तर रेलवे एक जुलाई से बीस गाड़ियों का समय परिर्वतन करने जा रहा है। इसमें बरेली से गुजरने वाली पांच गाड़ियां शामिल हैं।
पूर्वोत्तर मंडल के अनुसार एक जुलाई से ट्रेनों का समय पहले के मुकाबले घटाया गया है। परिवर्तन के बाद बरेली से छूटने वाली गाड़ियां इस प्रकार होंगी। इसमें प्रत्येक शनिवार को आने वाली जम्मूतवी-मुजफ्फरपुर (12492) साप्ताहिक एक्सप्रेस अब सुबह 8:23 बजे के स्थान पर सुबह 8:18 बजे बरेली पहुंचेगी। दैनिक दिल्ली- रक्सौल एक्सप्रेस (15274) रात में 11:27 बजे के बजाय रात 11:22 बजे, अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस (15212) सुबह 6:45 बजे के स्थान पर सुबह 6:30 बरेली पहुंचेगी। इसी के साथ प्रत्येक शनिवार व रविवार चलने वाली पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (19269) रात 1:10 बजे के स्थान पर रात 1:00 बजे और प्रत्येक गुरुवार चलने वाली साप्ताहिक गाड़ी आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (12212) रात 1:10 के स्थान पर रात 1:00 बजे बरेली पहुंचेगी।
उत्तर रेलवे की दो ट्रेंनों का समय भी बदला
इसी के साथ उत्तर रेलवे की दो ट्रेनों का समय भी बदल दिया गया है। रात 8:25 बजे जाने वाली बरेली-अलीगढ़ एक्सप्रेस अब 9:15 पर जंक्शन से रवाना होगी। वहीं बरेली भुज आला हजरत एक्सप्रेस सुबह 6:25 बजे की बजाए 6:05 पर जाएगी। इन दोनों ट्रेने नए टाइम टेबल के अनुसार शनिवार से लागू हो जाएगा।