Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jul 25, 2018 - 13:38:09 PM


Title - पूर्वोत्तर रेलवे का टिकट जांच अभियान
Posted by : RailEnquiry Admin on Jul 25, 2018 - 13:38:09 PM

प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के निर्देशन में टिकट बिक्री एवं आय में बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए सम्पूर्ण पूर्वोत्तर रेलवे पर लगातार टिकट जांच अभियान आयोजित किये जा रहे हैं | इसी क्रम में गोरखपुर भटनी में 20  जुलाई और गोरखपुर - बढ़नी - गोंडा में 21  जुलाई को जांच अभियान चलाया गया जिसमे कुल 425  लोग बिना टिकट या अनियमित टिकट के पकड़े गए | पकड़े गए लोगों से किराये एवं जुर्माने के रूप में 282325  रूपए रेलवे ने राजस्व के रूप में वसूले | १४ पुलिस जवानों को भी बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया और उनपर भी नियमानुसार करवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया |

-HINDI-