Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Aug 28, 2013 - 11:57:02 AM


Title - पुल के नीचे से मिट्टी खिसकने से रेल यातायात बाधित
Posted by : nikhilndls on Aug 28, 2013 - 11:57:02 AM

रात को हुई बारिश के कारण संगड और मनवाल के बीच स्थित रेलवे पुल नंबर 67 के पिल्लर के नीचे से मिंट्टी खिसकने से मंगलवार को जम्मू-ऊधमपुर रेल सेक्शन पर यातायात प्रभावित रहा। जम्मू जाने वाली मालवा एक्सप्रेस चार घंटे और ऊधमपुर आने वाले ट्रेनें भी घंटों की देरी से पहुंची। इससे रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रात को हुई हुई बारिश के कारण रेलवे किलोमीटर नंबर 25.4 से 25.6 पर स्थित पुल नंबर 67 के पिल्लर के नीचे से मिंट्टी खिसकने से रेल परिचालन बाधित हो गया। सुबह इसकी जानकारी होने पर ऊधमपुर से मालवा की पावर (इंजन) को कुछ आवश्यक सामान व कर्मचारियों के साथ वहां पर रवाना किया। उसके बाद प्रभावित हिस्से में मरम्मत का काम शुरू किया गया। मरम्मत के बाद सेक्शन पर ट्रेन को पूरी तरह से रोक कर दस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पार करने के कॉशन के साथ रेल परिचालन फिर से शुरू हुआ। इसके बाद दोनों तरफ रेल परिचालन को शुरू किया। उधर रेल परिचालन बाधित होने के कारण सुबह जम्मू से रवाना की गई ऊधमपुर आने वाली उत्तर संपर्क क्रांति को संगड तथा एसी स्पेशल व पठानकोट से ऊधमपुर आने वाली डीएमयू को बजालता मे रोक दिया गया। घंटों वहां फंसे रहने से रेल यात्री काफी परेशान हुए।
जानकारी के मुताबिक, रेल सेक्शन पर रेल परिचालन प्रभावित रहने की वजह से उत्तर संपर्क क्रांति अपने निर्धारित समय से करीब पौने चार घंटे की देरी से सुबह 11:50 पर ऊधमपुर पहुंची। जम्मू मेल 1:10 मिनट की देरी से और 22401 एएसी स्पेशल सवा चार घंटों की देरी से दोपहर दो बजे ऊधमपुर पहुंची। इसी तरह सुबह रवाना होने वाली मालवा एक्सप्रेस चार घंटे देरी से सुबह 11 बजे जम्मू के लिए रवाना हुई। अधिकारियों के मुताबिक इसके बाद सभी ट्रेनें ऊधमपुर से अपने तय समय पर जम्मू की ओर रवाना कर दी गई।