Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 17, 2016 - 17:44:01 PM


Title - पुराने नोट बदलने के लिए रेलवे कि शरण में लोगों को काटने पड़ रहे हैं चक्कर
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 17, 2016 - 17:44:01 PM

विमुदीरकरण के बाद जिन्होंने भी बैंक की बजाय रेलवे टिकेट काउंटर्स की शरण ली थी जिससे ज्यादा पैसे बदले जा सकें उन्हें अब टिकट निरस्त के बाद भी कई चक्कर काटने पड़ रहे हैं| परेशानी इसलिए पैदा हो गयी क्योंकि जिस समय इन लोगों ने टिकट कराये थे, उस समय तक रेलवे ने कोई भी मूल्य सीमा निर्धारित नहीं की थी की इतने तक के ऊपर के टिकट को टीडीआर द्वारा रिफंड किया जाएगा|
जब टिकट बुकिंग संख्या में असाधारण बढ़ोतरी हुई तो रेलवे ने नौ नवम्बर से ग्यारह नवम्बर के बीच बुक हुए टिकटों पर ये सीमा निर्र्धारित कर दी कि अगर मूल्य दस हजार या उससे ज्यादा है तो पैसा टीडीआर के माध्यम से सीधा बैंक अकाउंट में जाएगा|
बाद में रेलवे टिकेट बुकिंग कि समय सीमा चौबीस नवम्बर कर दी गयी पर इसमें सोलह से चौबीस नवम्बर के बीच बुक हुए टिकटों के निरस्तीकरण में तुरंत पैसे वापस तभी होंगे जब वो पांच हजार से नीचे हों|
दक्षिण पूर्व रेलवे के बिलासपुर मंडल में इस दौरान 60 लाख रूपए तक के रिजर्वेशन कराये गए जिसमे बड़े अमाउंट के टिकट ज्यादा हैं| मंगलवार को जब कुछ लोग टिकट निरस्त करने पहुंचे तो इसके लिए उन्हें स्टेशन के टीसी कार्यालय भेज दिया गया पर वो सिर्फ टीडीआर कि प्रक्रिया पूछ कर ही वापस चले गए|
बिलासपुर से ज्यादा परेशानी रायपुर में है जहाँ टिकट निरस्त करने वालों कि संख्या कहीं अधिक है जिस वजह से समय भी बहुत लग रहा है|

-HINDI-