Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 02, 2018 - 11:55:12 AM


Title - पिपरिया से जबलपुर खंड तक हुआ सफल विद्युत् ट्रायल
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 02, 2018 - 11:55:12 AM

भारतीय रेल अपने लक्ष्य - 100 प्रतिशत विद्युतीकरण की तरफ धीरे धीरे बढ़ रहा है और इसी कड़ी में जबलपुर मंडल के पिपरिया से जबलपुर खंड, जिसकी लम्बाई 178 किलोमीटर है, का विद्युतीकरण कर इस पर सफलता पूर्वक ट्रायल किया गया है | रेल मंत्रालय ने 2021 तक का लक्ष्य रखा हुआ है जिस समय तक भारतीय रेल को 100 प्रतिशत विद्युतचालित बना दिया जाएगा | 
पिपरिया से जबलपुर खंड तक सीआरएस द्वारा जनवरी के महीने में इटारसी से जबलपुर तक के मार्ग का निरीक्षण किया जाएगा जिसके बाद इटारसी से जबलपुर का मार्ग विद्युतचालित हो जाएगा | रेलवौ इससे ईंधन में लगने वाले मूल्य से 150 करोड़ तक की बचत कर सकेगा | इसके अलावा विद्युत् लोको से ट्रेनों की गति भी बढ़ेगी जिसका सीधा फायदा यात्रियों को पहुंचेगा |

-HINDI-