| Indian Railways News => | Topic started by puneetmafia on Jul 22, 2013 - 12:01:03 PM |
Title - पिता की जगह रेलवे में सीधे होंगे बहालPosted by : puneetmafia on Jul 22, 2013 - 12:01:03 PM |
|
|
जमशेदपुर : रेलवे के सेफटी कैटगरी में 1800 ग्रेड पे पर काम करनेवाले कर्मचारियों के बच्चों के लिए अपने पिता की जगह नौकरी पाने के लिए लिखित परीक्षा से नहीं गुजरना पड़ेगा। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेंस (एनएफआइआर) के महासचिव एम रघुवैया की ओर से इस मामले में की गई लगातार पैरवी के बाद रेलवे बोर्ड ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने की बाध्यता को समाप्त कर दिया है। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होने की वजह से बड़ी संख्या में सेफ्टी कैटगरी के कर्मचारियों के पुत्र नौकरी पाने में विफल रह जाते थे। एनएफआइआर की ओर से रेलवे बोर्ड से कहा गया था कि जब रेलकर्मी के नौकरी छोड़ने के बदले में नौकरी दी जा रही है तो इसमें लिखित परीक्षा पास करने की बाध्यता अनुचित है। इस निर्णय के बारे में शीघ्र ही रेलवे बोर्ड की ओर से आदेश जारी किया जाएगा। |