Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 26, 2017 - 10:52:12 AM


Title - पिछले वर्ष 45 बार रेलवे ट्रैक से जानबूझकर की गयी छेड़छाड़
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 26, 2017 - 10:52:12 AM

पिछले वर्ष जनवरी 2016 से दिसम्बर 2016 तक भारतीय रेलवे को कम से कम 45 ऐसे केस मिले हैं जिसमे जानबूझ कर रेलवे ट्रैक को हानि पहुँचाने का प्रयास किया गया है| ये बात रेलवे बोर्ड मेंबर के एक अधिकारी मोहम्मद जमशेद ने सामने रखी है |
जमशेद के अनुसार, " तीन जगह रेलवे ने ट्रैक से छेड़छाड़ पाई गयी, अट्ठारह जगह रेलवे ने अतिवादी गतिविधियां देखीं, सात जगहों से रेलवे को विस्फोटक पदार्थ मिले जबकि तेरह जगह विस्फोटक पदार्थ के साथ उन्हें सक्रीय करने वाले साधन भी मिले|"
जमशेद ने कुछ उदहारण भी प्रस्तुत किये जब रेलवे कर्मचारियों ने समय रहते मुम्बई और हाजीपुर में ट्रैक से हुई छेड़छाड़ को पकड़ लिया| इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया की हाल ही में हुए जगदलपुर-भुबनेस्वर एक्सप्रेस हादसे से पहले उसी क्षेत्र में जो नक्सल प्रभावित है; इसी तरह का वाकया पिछले वर्ष अगस्त में भी सामने आया था|
जमशेद के अनुसार, ट्रैक से छेड़छाड़ की वजह से भारतीय रेल को सालाना 700 करोड़ के माल का नुकसान उठाना पड़ा है और 3500 से ज्यादा के करीब एक्सप्रेस और मेल गाड़ियों के विलम्ब होने की वजह से 100 करोड़ की आय का नुकसान हुआ है|
-HINDI-