Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 10, 2016 - 11:46:50 AM


Title - पिछले महीने एक बार भी समय पर नहीं पहुंची रांची राजधानी एक्सप्रेस
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 10, 2016 - 11:46:50 AM

भारतीय रेल अपनी लेट लतीफी के लिए जाना जाता है और जब इसकी सबसे ज्यादा प्राथमिकता वाली ट्रेन भी समय पर एक महीने में एक बार भी ना पहुंचे तो क्या कहा जाएगा| 12439 राजधानी एक्सप्रेस जो रांची से चलकर नई दिल्ली जाती है, सितंबर महीने में एक बार भी समय पर दिल्ली नहीं पहुँच पाई है| ये हर बार औसतन 40 मिनट की देरी से ही पहुँचती है|अक्टूबर में जब यात्रियों की भीड़ और बढ़ी है तो इसके लेट होने का औसत समय भी बढ़ गया है| अक्टूबर माहीने में ये 115 मिनट औसत देरी से पहुँच रही है|runningstatus.in ने अपने डाटा विश्लेषण में पाया की आठ में से तीन बार ये 10 मिनट या उससे काम समय लेट रही पर पांच बार ये ज्यादा ही लेट रही है| रेलवे की मानें तो बढ़ती ट्रेनों की संख्या खासकर जब विशेष गाड़ियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है, बाकी ट्रेनों पर इसका सीधा असर होना ही है|