| Indian Railways News => | Topic started by irmafia on Aug 16, 2013 - 17:58:42 PM |
Title - पार्सल बुकिंग केंद्रों में नहीं हैं स्कैनर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाPosted by : irmafia on Aug 16, 2013 - 17:58:42 PM |
|
|
नई दिल्ली। पार्सल बुकिंग केंद्र कभी भी यात्रियों के लिए खतरे का सबब बन सकते हैं। वजह है नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार, सराय रोहिल्ला सहित सभी रेलवे स्टेशनों के पार्सल बुकिंग केंद्र में स्कैनरों का नहीं होना। ऐसे में पार्सल के जरिए विस्फोटक सामग्री आसानी से भेजी जा सकती है जो किसी वारदात का कारण बन सकती हैं। इसे देखते हुए रेलवे ने पार्सल की बुकिंग सुविधा 15 अगस्त तक के लिए बंद कर दी है। |