Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 26, 2017 - 12:04:21 PM


Title - पातालकोट एक्सप्रेस के डिब्बे में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 26, 2017 - 12:04:21 PM

बीते बुधवार को पातालकोट एक्सप्रेस के लगेज यान जिसमे बैठने का भी प्रबंध होता है; में मोरेना और धौलपुर स्टेशन के बीच आग लग गयी| घटना शाम पौने छह बजे के आस पास की है जब गाड़ी सिकरोदा स्टेशन पहुंची जो मोरेना से बारह किमी की दूरी पर है |
मोरेना के असिस्टेन्ट स्टेशन मास्टर ने तुरंत रेल स्टाफ को ये सूचना दी की ट्रेन में सबसे पीछे लगे डिब्बे से सिकरोदा के कर्मचारियों ने धुंआ निकलते देखा है| सूचना मिलते ही ट्रेन को रोक दिया गया और डिब्बे को तुरंत ट्रेन से अलग कर दिया गया जिससे की आग और न फैले|
जिस मार्ग पर पातालकोट एक्सप्रेस थी उस मार्ग को भी बंद कर दिया गया और आग को नियंत्रित रखने के लिए टीम रेलवे पुलिस के साथ तुरंत पहुंच गयी थी| इस घटना से किसी को भी कोई हानि नहीं पहुंची है| आग पर तुरंत ही काबू पा लिया गया था|
-HINDI-