Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 20, 2012 - 03:00:54 AM


Title - पांच सितंबर को रेल रोकेंगे किसान
Posted by : railgenie on Aug 20, 2012 - 03:00:54 AM

मानसा। भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के सुरजीत सिंह व जीवन सिंह भैणीवाघा ने कहा कि मांगों को लेकर 5 सितंबर को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। वे शनिवार को यहां एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने बताया कि किसानों के लिए सूखा राहत की घोषणा, जमीनों की मालिकी हक देने, कर्ज के बदले नीलामी रोकने की मांग की गई है। सूखे के कारण बढ़े हुए खर्चों के बदले 25 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा सिर्फ काश्तकारों को ही दिया जाए। उन्होंने कहा कि उक्त मांगों तथा सब्सिडियों में बढ़ोतरी की मांग को लेकर 17 किसान-मजदूर जत्थेबंदियों द्वारा 5 सितंबर को रेल रोको आदोलन किया जाएगा।