Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on May 10, 2018 - 11:10:19 AM


Title - पांच राजधानी, एक दर्जन मेल एक्सप्रेस हुईं लेट
Posted by : RailEnquiry Admin on May 10, 2018 - 11:10:19 AM

बुधवार शाम को दिल्ली हावड़ा रूट बाधित होने के कारण पांच राजधानी और एक दर्जन मेल एक्सप्रेस घंटों लेट चलीं | इसके कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी | बुधवार को दिल्ली से कानपुर आ रही शताब्दी एक्सप्रेस के इंजन का पैंटो सराय भूपत स्टेशन के पास टूट गया | इसके कारण शाम को सात बजे से लेकर दस बजे तक रूट बाधित रहा | दिल्ली डीब्रूगढ राजधानी साढ़े तीन घंटे से अधिक, दिल्ली रांची राजधानी तीन घंटे से अधिक, दिल्ली सियालदह राजधानी साढ़े तीन घंटे से अधिक, दिल्ली भुवनेस्वर राजधानी तीन घंटे से अधिक देरी चली | इसके अलावा रात में दिल्ली से आने वाली एक दर्जन मेल और एक्सप्रेस गाड़ियां भी लेट हुईं | 

-HINDI-