Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 20, 2016 - 11:15:35 AM


Title - पांच महीने से दिखावा बन के रह गया है भागलपुर-देवघर रेल रूट
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 20, 2016 - 11:15:35 AM

पांच महीने पहले भागलपुर से देवघर सीधे जाने के लिए रेल लाइन बनाकर तैयार की गयी थी पर अभी तक इसपे एक गाडी भी सीधे नहीं चल सकी है| श्रावण मेले के दौरान रेलवे ने एक महीने तक मेला सपेशल डीएमयू जरूर चलाई थी पर उसके बाद वापस ये रूट हाथी के सफ़ेद दांत की तरह रह गया है|
रेलवे अधिकारी आने वाले दिनों में दो ट्रेनों के चलने की बात जरूर कर रहे है पर असल में ये कबतक होता है इसका पता नहीं है|
अंडाल से बांका तक आने वाली ट्रेन को बढाकर देवघर तक किया जा रहा है, इसके अलावा भागलपुर-रांची एक्सप्रेस का रूट बदलकर देवघर होते हुए चलाया जा सकता है| पर अभी तक तो ऐसा कुछ भी हॊता हुआ नहीं दिख रहा है|