Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Jun 19, 2012 - 18:00:07 PM


Title - पांच महीने में तैयार करो प्लेटफार्म
Posted by : AllIsWell on Jun 19, 2012 - 18:00:07 PM

जबलपुर। लम्बे इंतजार के बाद सोमवार को रेल अधिकारियों ने आज स्टेशन के दो नये प्लेटफार्मो (5 और 6) का भूमिपूजन किया। अधिकारियों ने निर्माण कंपनी को सिर्फ पांच महीने (नवम्बर) का समय दिया है। इसके बाद अधिकारियों ने कोचिंग कॉम्पलेक्स, यार्ड एवं वॉशिंग पिट का दौरा किया। करीब ढाई घंटे तक चले इस निरीक्षण में अधिकारियों का जत्था साथ में था।कुल लागत 25 करोड़-डीआरएम अनिल कुमार गुप्ता एवं प्रमुख मुख्य अभियंता डीडी देवांगन ने जिस प्लेटफार्म के काम का आगाज किया है, उन प्लेटफार्माे की लागत 4 करोड़ 37 लाख है। इसके अलावा पटरी एवं टर्न आउट सहित अन्य इंतजाम करने में कुल 25 करोड़ खर्च होंगे। इन दोनों ही प्लेटफार्मो पर 24 कोचों वाली ट्रेनें खड़ी हो सकेंगी।
ये रहे मौजूद- निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मण्डल अभियंता, समन्वय जेएस मीना, सीनियर डीएसटी सचिन शुक्ला, सीनियर डीई हरीश रंजन एवं सहायक मण्डल अभियंता द्वय एसपी सिंह, साउथ व सुरेश सिंह मुख्यालय मौजूद रहे।