Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Aug 20, 2012 - 09:01:27 AM


Title - पहली सितंबर से बजेगी बौंसी-हंसडीहा रेल की सीटी
Posted by : nikhilndls on Aug 20, 2012 - 09:01:27 AM

पहली सितंबर से बजेगी बौंसी-हंसडीहा रेल की सीटी
निप्र, बौंसी (बांका) : बौंसी से हंसडीहा की रेल सेवा अब जल्द ही शुरू हो जाएगी। मंदारहिल रामपुर हाट नई रेल लाइन का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। रेल लाइन का काम हंसडीहा तक पूरा होने के बाद आगामी 24 अगस्त को सीआरएस होने की तिथि निश्चित हो गई है। इस नयी रेल लाइन पर रेल परिचालन से भागलपुर से बौंसी होते झारखंड के शहरों की दूरी काफी कम हो जाएगी। इसकी जानकारी रेलवे मालदा डिविजन निर्माण अभियंता पीडब्लूआई जयनाथ प्रसाद ने दी। उन्होंने कहा कि हंसडीहा तक रेल चलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। आगामी एक सितंबर से नियमित यात्री रेल भागलपुर से मंदारहिल होते हुए हंसडीहा जंक्शन तक रोजना चलने लगेगी। पांच दिन बाद होने वाले सीआरएस में सिक्यूरिटी आफ रेलवे कमिश्नर के निरीक्षण में मालदा डिविजन डीआरएम सहित सीओ कॉन एके मित्तल, निर्माण के चीफ इंजीनियर आर के यादव, डिप्टी चीफ इंजीनियर एसएस प्रियदर्शी, एवं कॉमर्सियल के वरीय अधिकारी के साथ डीइएन चंद्रभूषण प्रसाद, एईएनएस के मोईत्रा, पीडब्ल्यूआई एवं आईओडब्ल्यू आदि रहेंगे। बौंसी मंदारहिल रेलवे स्टेशन के यार्ड, स्टेशन के पब्लिक सुविधाओं से संबंधित विषयों का निरीक्षण के बाद ट्राली द्वारा अधिकारियों का दल रेलवे सिक्यूरिटी कमिश्नर के साथ-साथ ट्राली से पांडे टोला, श्याम बाजार हाल्ट, कमरा डोल हाल्ट के बाद हंसडीहा जंक्शन तक सभी विंदुओं का गहन निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मंदारहिल से सीआरएस जांच के स्पेशल ट्रेन का स्पीडी ट्रायल हंसडीहा तक होगा।