Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 12, 2016 - 19:10:46 PM


Title - पष्चिम मध्य रेलवे ने शुरू किया चार स्टेशनों पर कैशलेस लेनदेन
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 12, 2016 - 19:10:46 PM

पष्चिम मध्य रेलवे ने चार स्टेशनों पर कैशलेस लेनदेन शुरू कर दिया है. कार्ड स्वाइपिंग मशीन लगाने के लिए रेलवे ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मदद ली है और जबलपुर में जबलपुर के प्रमुख स्टेशन पर और जबलपुर मदनमहल स्टेशन पर मशीन लगाई है| इसके अलावा भोपाल के प्रमुख स्टेशन पर और भोपाल के हबीबगंज स्टेशन पर स्वाइपिंग मशीन लगाई गयी है|
ये मशीनें टिकट काउंटर और पार्सल बुकिंग काउंटर दोनों ही जगह लगाई गयी हैं| पष्चिम मध्य रेलवे की इस पहल से कैशलेस लेनदेन को तो बढ़ावा मिलेगा ही और साथ ही साथ जो यात्री अभी तक इस सुविधा से अवगत नहीं थे उन्हें भी इस सुविधा के बारे में पता चल जाएगा|
रेल अधिकारियों ने बताया है कि और भी स्टेशनों पर स्वाइपिंग मशीनें लगाई जाएंगी; अभी तक कुल मिलकर तेरह स्वाइपिंग मशीन एसबीआई ने लगायी हैं और बाकी जगह कार्य चल रहा है|

-HINDI-