Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 13, 2018 - 10:57:18 AM


Title - पष्चिम मध्य रेल का सभी डिब्बों में बायो टॉयलेट का लक्ष्य दिसंबर 2018
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 13, 2018 - 10:57:18 AM

भारत सरकार द्वारा चलाये गए स्वच्छता अभियान को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल के सभी यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बायो-टॉयलेट लगाने के कार्य में तेजी लाई जा रही है | 


वर्तमान में पष्चिम मध्य रेल के पास करीब 1530 यात्री डिब्बे उपलब्ध है | जिसमे से 1220  रेल यात्री डिब्बों में बायो टॉयलेट लगाए जा चुके हैं | जबलपुर मंडल में 539 , कोटा मंडल में 273  एंड भोपाल मंडल में 356  यात्री डिब्बों में बायो टॉयलेट लग चुका है | इसके अलावा 52 नए एलएचबी कोच मिले हैं जिसमे बायो टॉयलेट लगे हुए हैं | इसके अलावा पष्चिम मध्य रेल द्वारा संचालित 53  ट्रेनों में से 22  ट्रेनों के सभी यात्री डिब्बों में बायो टॉयलेट लगाए जा चुके हैं |


पष्चिम मध्य रेल पर सभी कोचों में बायो टॉयलेट लगाए जाने का लक्ष्य दिसंबर 2018  रखा गया है |

-HINDI-