Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Sep 28, 2013 - 16:00:14 PM


Title - पश्चिम रेलवे ने जीता हॉकी का खिताब
Posted by : puneetmafia on Sep 28, 2013 - 16:00:14 PM

पलपल इंडिया ब्यूरो, मुंबई. पश्चिम रेलवे की पुरुष हॉकी टीम ने हाल ही में मुंबई में आयोजित सुपर लीग हॉकी  टूर्नामेंट 2013-14 के फाइनल में भारतीय नौसेना को 4-2 से हराकर टूर्नामेंट का खिातब जीत लिया.

पश्चिम रेलवे के राष्ट्रीय खिलाड़ी चिंगलेन साना ने फाइनल में भारतीय नौसेना के विरुद्ध दो गोल किये, जबकि कुलदीप सिंह तथा स्टेनिल मिंज ने एक-एक गोल किया. विजेता टीम  को एक ट्रॉफी एवं 1 लाख रु. का नकद पुरस्कार दिया गया. पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने इक खिताबी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए टीम के सदस्यों को बधाई दी है.