Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Aug 27, 2013 - 17:58:07 PM


Title - पश्चिम बंगाल के लिए दो पूजा स्पेशल ट्रेन घोषित
Posted by : riteshexpert on Aug 27, 2013 - 17:58:07 PM

उत्तर रेलवे ने दुर्गा पूजा व दीपावली में यात्रियों की होने वाली भीड़ को देखते हुए कोलकाता तथा सियालदह के लिए दो साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की। दोनों ट्रेन अक्टूबर व नवंबर माह में चलेगी।
कोलकाता-आनंद विहार साप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन (03125/03126) 5, 12, 19 व 26 अक्टूबर तथा 2 व 9 नवंबर को कोलकाता से दोपहर पौने दो बजे रवाना होगी। जो अगले दिन दोपहर बाद 1.50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। जबकि आनंद विहार से यहट्रेन 6, 13, 20 व 27 अक्टूबर तथा 3 व 10 नवंबर को शाम 7.50 बजे रवाना होगी। जो अगले दिन शाम 6.10 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
इस ट्रेन में एक सेकंड एसी, दो थर्ड एसी, दस स्लीपर तथा दो जनरल कोच लगाए जाएंगे। रास्ते में इसका ठहराव व‌र्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, एनएससीबी गोमोह, कोडरमा, गया, डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम, भभुआ रोड, मुगलसराय, इलाहाबाद, कानपुर स्टेशनोँ पर होगा।
सियालदह-नई दिल्ली सुपरफास्ट पूजा स्पेशल (03113/03114) सियालदह से 4, 11, 18 व 25 अक्टूबर तथा 1, 8, 15, 22 व 29 नवंबर को रात 11.55 बजे रवाना होकर अगले दिन रात साढ़े दस बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। जबकि नई दिल्ली से यह विशेष ट्रेन 5, 12, 19 व 26 अक्टूबर तथा 2, 9 16, 23 व 30 नवंबर को रात पौने बारह बजे रवाना होकर अगले दिन पौने ग्यारह बजे सियालदह पहुंचेगी। इस ट्रेन में थर्ड एसी के नौ, सेकंड एसी के तीन तथा फ‌र्स्ट एसी के एक कोच लगाए जाएंगे। रास्ते में यह व‌र्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, गया, मुगलसराय, इलाहाबाद, कानपुर पर रुकेगी।