Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 09, 2016 - 11:01:47 AM


Title - पश्चिम एक्सप्रेस दिल्ली से मुम्बई जाने के लिए सबसे समयनिष्ठ ट्रेन
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 09, 2016 - 11:01:47 AM

दिल्ली-मुम्बई रूट भारतीय रेलवे के लिए व्यस्ततम रूट में से एक है जिसपे रोजाना आठ गाड़ियां ऐसी हैं जो दिल्ली को मुम्बई से सीधे जोड़ती हैं इसके अलावा और भी साप्ताहिक गाड़ियां हैं पर हम आठ रोज चलने वाली गाड़ियों की ही बात करेंगे|
पिछले पांच दिन की बात करें तो दिल्ली-मुम्बई रूट दिल्ली-हावड़ा रूट के मुकाबले बहुत बेहतर रहा जिसपे ट्रेन्स अपने निर्धारित समय पर दिल्ली से मुम्बई पहुंचा रही हैं|
8 में से 5 रेल गाड़ियां ऐसी हैं जो २ बार या उससे अधिक बार समय पे पहुंची है पर बाजी मारी है पस्चिम एक्सप्रेस ने जो पिछले पांच में से पाँचों बार ससमय पर पहुंची है| राजधानी एक्सप्रेस भी 2 बार लेट हुई पर पर पश्चिम नहीं; हालाँकि राजधानी एक्सप्रेस के लेट होने का औसत 14 मिनट है जो भारत में स्वीकार्य है|
इसके अलावा मंगल लक्षद्वीप ने भी बेहतर प्रदर्शन दिखाया और 4 बार ससमय पर पहुंची| फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस भी 3 बार समयय पर पहुंची पर ये दोनों ही गाड़ियां 24 और 31 घंटे वैसे भी पहुँचने में लेती हैं|
सबसे बुरा प्रदर्शन अमृतसर मुम्बई एक्सप्रेस का रहा जो औसतन 458 मिनट लेट रही; इसके अलावा पंजाब मेल और गोल्डन टेम्पल मेल भी  186 मिनट और 119 मिनट लेट रहीं|

  • 12138 Punjab Mail - Avg. late time -186 mins
  • 12904 Golden Temple Mail - Avg. late time -119 mins - 1 time punctual
  • 12618 Mangla Lakhsdweep Express - Avg. late time -26 mins - 4 times punctual
  • 19024 Firozpur Mumbai Janta Express - Avg. late time - 15 mins - 3 times punctual
  • 12952 Mumbai Rajdhani Express - Avg. late time - 14 mins - 3 times puunctual
  • 12926 Paschim Express – punctual every time in its last 5 runs
  • 12954 August Kranti Express - Avg. late time - 36 mins - 2 times punctual
  • 11058 Amritsar Mumbai Express Avg. late time - 458 mins