Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 18, 2016 - 14:08:42 PM


Title - पनवेल - गोरखपुर सप्ताह में चार दिन 21 दिसम्बर से चलाई जाएगी
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 18, 2016 - 14:08:42 PM

मध्य रेलवे ने 21 दिसम्बर से पनवेल और गोरखपुर के बीच ट्रेन चलाने की घोषणा कर दी है जो सप्ताह में चार दिन चलाई जाएगी|
15066  पनवेल - गोरखपुर 21  दिसम्बर से हर सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को पनवेल से गोरखपुर के लिए चलेगी| ये गाड़ी पनवेल से शाम पांच बजकर पचास मिनट पर चलेगी और गोरखपुर तीसरे दिन सुबह साढ़े चार बजे पहुंचेगी|
15065  गोरखपुर - पनवेल 20  दिसम्बर से हर रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलाई जाएगी| ये गाड़ी गोरखपुर से सुबह साढ़े पांच बजे चलेगी और पनवेल अगले दिन शाम को पौने पांच बजे पहुंचेगी|
ये गाड़ी दोनों तरफ से इन स्टेशनों पर रुकेगी -
कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, हरदा, इटारसी, हबीबगंज, विदिशा, झाँसी, ओरई, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, शोहरतगढ़, नौगढ़ और आनंदनगर|

-HINDI-