Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 20, 2018 - 12:44:01 PM


Title - पटना से हावड़ा के बीच परीक्षा विशेष ट्रेन
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 20, 2018 - 12:44:01 PM

पूर्व मध्य रेल ने पश्चिम बंगाल में होने वाले पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा विशेष ट्रेन चलाने की घोसणा की है | पटना से कोलकाता के बीच एक दिन के लिये ये विशेष ट्रेन चलायी जाएगी जो परीक्षा में जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए सुविधा प्रदान करेगी |
गाड़ी संख्या 03262 पटना - हावड़ा परीक्षा स्पेशल पटना से हावड़ा के लिए बीस अप्रैल को रात्रि पौने बारह बजे प्रस्थान करेगी जबकि गाड़ी संख्या 03261 हावड़ा-पटना परीक्षा स्पेशल 22 अप्रैल को हावड़ा से रात्रि 10:50 बजे पटना के लिए प्रस्थान करेगी |
दोनों तरफ से ट्रेन निम्न स्टेशनों पर रुकेगी - 
राजेंद्र नगर टर्मिनल, पटना साहिब, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान व बंडेल |

-HINDI-