| Indian Railways News => | Topic started by RailXpert on Jun 21, 2013 - 06:30:14 AM |
Title - नॉर्थ-ईस्ट के यात्रियों के लिए चलेगी दो स्पेशल ट्रेनPosted by : RailXpert on Jun 21, 2013 - 06:30:14 AM |
|
|
पलपल इंडिया ब्यूरो, मुंबई. पूर्वोत्तर भारत की तरफ यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर के बीच 23 एवं 30 जून को दो अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय किया है. जिसके तहत गाड़ी सं. 05062 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर विशेष ट्रेन 23 एवं 30 जून, 2013 को बांद्रा टर्मिनस से 05.10 बजे प्रस्थान करेगी, जो अगले दिन 18.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. |