Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Jun 19, 2013 - 12:01:37 PM


Title - नेपाली ट्रेन बेपटरी, यातायात ठप
Posted by : AllIsWell on Jun 19, 2013 - 12:01:37 PM

जयनगर-जनकपुर रेलखंड पर सोमवार की देर शाम जयनगर से जनकपुर जाने वाली सवारी गाड़ी के चार डब्बे खजुरी स्टेशन के समीप पटरी से उतर जाने के कारण आवागमन ठप हो गया। जिस कारण मंगलवार को भी जयनगर-जनकपुर रेल खंड पर सवारी गाड़ियों का परिचालन ठप रहा। जयनगर नेपाली रेलवे स्टेशन अधीक्षक खर्ग नारायण चौधरी ने बताया कि डब्बा को हटाने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। बुधवार से गाड़ियों का परिचालन पुन: प्रारंभ कर दिया जाएगा।