Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 23, 2018 - 11:06:57 AM


Title - नीलांचल और नंदन कानन एक्सप्रेस के टर्मिनल स्टेशन में बदलाव
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 23, 2018 - 11:06:57 AM

गाड़ी संख्या 12875/12876 पुरी- नई दिल्ली-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस और 12815/12816 पुरी- नई दिल्ली- पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस का टर्मिनल स्टेशन नई दिल्ली से आनंद विहार टर्मिनल कर दिया गया है। यह परिवर्तन मई 2018 से प्रभावी होगा।
तदनुसार, 12815 पुरी -नई दिल्ली नंदकानन एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल पर आएगी और 12816 नई दिल्ली-पुरी आनंद विहार टर्मिनल से 21 मई और उसके बाद से जाएगी।
इसी तरह, 12875 पुरी - नई दिल्ली नीलांचल एक्स्प्रेस आनंद विहार टर्मिनल पर आएगी और 12876 नई दिल्ली-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस 22 मई से और उसके बाद से आनंद विहार टर्मिनल से जाएगी।
ध्यान दें कि इन दोनो एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा |

-HINDI-