Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 22, 2016 - 16:34:06 PM


Title - निज़ामाबाद - भोपाल विशेष गाड़ी इस नवम्बर
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 22, 2016 - 16:34:06 PM

साउथ सेंट्रल रेलवे ने निज़ामाबाद से भोपाल के बीच एक विशेष गाड़ी इस नवम्बर में चलने का निर्णय लिया है|
07421 निज़ामाबाद भोपाल विशेष 24 नवम्बर चलेगी जबकि 07422 भोपाल निज़ामाबाद 28  नवम्बर को भोपाल से चलेगी|
निज़ामाबाद से भोपाल जाने वाली गाड़ी निज़ामाबाद से रात साढ़े ग्यारह बजे चलकर दूसरे दिन रात साढ़े ग्यारह तक पहुंचाएगी|
भोपाल से निज़ामाबाद जाने वाली गाड़ी भोपाल से रात नौ बजे चलकर दुसरे दिन रात साढ़े नौ बजे निज़ामाबाद पहुंचाएगी|
भोपाल - निज़ामाबाद के बीच ये गाड़ी निम्न स्टेशनों पर रुकेगी -
कामारेड्डी, मेडचल, बालाराम, मलकाजगिरी, सिकंदराबाद, मौला अली, अलेर, जागोन,  काजीपेट, जमइकुंट, रामागुंडम, सिरपुर कागजनगर 

-HINDI-