Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Jul 26, 2013 - 15:00:35 PM


Title - निर्माण की बात भूल गए रेलवे अभियंता 10595387
Posted by : eabhi200k on Jul 26, 2013 - 15:00:35 PM

मीरजापुर : स्थानीय रेलवे स्टेशन के दो व तीन नंबर प्लेटफार्म पर शेड निर्माण के लिए नींव खोदकर छोड़ दिया गया है। माहभर से अधिक समय से निर्माण बंद है। इस दौरान चारों तरफ फैले मलबे में फिसलकर लोग गिर रहे हैं। बरसात में स्थिति नारकीय बनी हुई है।
ए श्रेणी के स्टेशन पर यात्रियोंकी सुविधा के लिए दो व तीन नंबर प्लेटफार्म के पूरब तरह शेड निर्माण के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा पर्याप्त बजट दिया गया है। मौके पर काम भी शुरू करा दिया गया लेकिन नींव खोदने के बाद आगे का निर्माण बंद करा दिया गया। बरसात हो रही है। यात्रियों को भींगकर ट्रेन पकड़नी पड़ रही है। एक्सप्रेस ट्रेनों में 21 से 24 बोगियां रहती हैं जबकि आधे से अधिक बोगियां खुले रहती हैं। यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों की मांग पर बजट दिया गया है। कार्य की प्रगति धीमी है। उधर खंड अभियंताओं का कहना है कि बरसात की वजह से काम ठप है। जल्द पूरा कराया जाएगा।