| Indian Railways News => | Topic started by riteshexpert on Jun 26, 2013 - 15:01:24 PM |
Title - नावाडीह के लिए चली पैसेंजर ट्रेनPosted by : riteshexpert on Jun 26, 2013 - 15:01:24 PM |
|
|
वर्षो के इंतजार के बाद कोडरमा-गिरिडीह रेल लाइन के नावाडीह तक (34 किमी) पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू हो गया. 12 बजे मुख्य अतिथि कोडरमा सांसद बाबूलाल मरांडी, विशिष्ट अतिथि विधायक अन्नपूर्णा देवी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.यात्रियों व उत्सुक लोगों से खचाखच भरी ट्रेन में बैठने के लिए सांसद व विधायक को भी मशक्कत करनी पड़ी. रास्ते में नवलशाही में लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया. पहले दिन कोडरमा में 505 टिकटों की बिक्री हुई.इससे पहले आयोजित समारोह में सांसद बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस रेल परियोजना को शुरू करवाने में यहां के सभी जनप्रतिनिधियों का अहम योगदान है. अगर इस रेल लाइन पर ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ है, तो इसका श्रेय यहां की जनता को जाता है.उन्होंने कहा कि कभी हम जब संसद में जाते, तो हमारे सहयोगी व मीडियाकर्मी पूछते थे कि आप कहां से आते हैं, तब हम बोलते थे कि तीसरी दुनिया से. यानी जहां न आने-जाने का सुगम साधन है और न ही बिजली व अस्पताल की व्यवस्था.उन्होंने कहा कि समय के साथ काफी बदलाव आया है और जब यह पूरी परियोजना चालू हो जायेगी, तो तिसरी दुनिया के लोग हिंदुस्तान की पहली दुनिया से जुड़ जाएंगे. वहीं विधायक अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि वर्षो पुरानी मांग पूरा होना वाकई तोहफा है. |