Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Jul 26, 2012 - 21:02:25 PM


Title - नार्दर्न रेलवे मैन्स यूनियन की बैठक आज 9508088
Posted by : puneetmafia on Jul 26, 2012 - 21:02:25 PM

नार्दर्न रेलवे मैन्स यूनियन की इंजीनियर ब्रांच की बैठक शुक्रवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर होगी। बैठक की अध्यक्षता कामरेड जगदीश जलालाबाद वाले करेंगे। ब्रांच सचिव कामरेड श्याम लाल ने बताया कि बैठक में ठेकेदारी प्रथा को बंद करने, रेलवे की वीआरएस स्कीम तहत पास हुए कर्मियों के बच्चों को भर्ती करने, रेलवे में रिक्त पड़े पदों को भरने और खस्ताहाल क्वार्टरों की मरम्मत करने आदि मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस मौके पर कामरेड सुरिन्द्रपाल सिंह, कामरेड राजा राम, महेन्द्र और जुगलाल आदि भी मौजूद रहेंगे।