Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jul 27, 2012 - 03:20:11 AM


Title - नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के यात्रियों ने जमकर काटा बवाल
Posted by : railgenie on Jul 27, 2012 - 03:20:11 AM

साहेबपुर कमाल (बेगूसराय): तीन घंटे से अधिक रोके जाने से नाराज दिल्ली-गुवाहाटी नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों ने बुधवार को साहेबपुर कमाल रेलवे स्टेशन पर जमकर बवाल काटा। उनका कहना था कि पहले ट्रेन को बेगूसराय स्टेशन पर घंटों रोके रखा गया। पुन: साहेबपुर कमाल स्टेशन पर भी इसे रोक दिया गया। इससे क्षुब्ध यात्रियों ने डाउन सहरसा-दानापुर इंटर सिटी एक्सप्रेस तथा कटिहार-समस्तीपुर सवारी गाड़ी का परिचालन बाधित किया। आर्मी जवान मनोज कुमार, मो. शोहराब, अजीत कुमार आदि ने बताया कि असम के कोकराझाड़ में हुई हिंसक झड़प के कारण नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के परिचालन पर असर पड़ा है। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं समेत खाने-पीने की व्यवस्था तक नहीं है। नार्थ ईस्ट-एक्सप्रेस के रवाना होने के बाद ही दोनों ट्रेनें गंतव्य के लिए रवाना हुई। इधर, साहेबपुर कमाल के स्टेशन अधीक्षक मुरारी कुमार ने बताया कि कंट्रोल से ही गुवाहटी की तरफ जाने वाली ट्रेनों को रोकने का आदेश मिला था।