Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Feb 07, 2018 - 12:29:26 PM


Title - नामकुम - केंद्र रेल लाइन को मंजूरी, 37 किमी घटेगी रांची - टाटा की दूरी
Posted by : RailEnquiry Admin on Feb 07, 2018 - 12:29:26 PM

रेलवे ने नामकुम - केंद्र और लोधमा - पिस्का रेल लाइन को मंजूरी दे दी है | मुख्यमंत्री ने इसके लिए रेल मंत्रालय से मांग की थी | अब रांची स्टेशन से टाटानगर रेलवे स्टेशन जाने के लिए ट्रेन को मुरी तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी | इससे 37  किलोमीटर की दूरी घट जाएगी | इस नयी रेल लाइन के निर्माण से समय और दूरी दोनों के बचत होगी | यह जानकारी रांची रेल मंडल के डीआरएम द्वारा दी गयी | अब तक मूर्ति रेलवे स्टेशन पर इंजन को घुमाकर लगाना पड़ता था | इसके लिए रेलवे को 45 मिनट का वक्त बर्बाद करना पड़ता था | इस लाइन के शुरू होने से इन सभी झंझटों से मुक्ति मिल जाएगी और मूर्ति से ट्रेनों का दबाव भी काम होगा | 
कुछ ऐसा ही हाल लोधमा - पिस्का रेल लाइन का है | राउरकेला से आनेवाली ट्रेनों को तोरी या दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को हटिया और रांची स्टेशन से घूमकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही सिग्नल का इंतजार करना पड़ेगा | इन ट्रेनों को रांची पहुँचने से पहले ही लोधमा से ही पिस्का की तरफ मोड़ दिया जाएगा | 
-HINDI-