Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 18, 2016 - 17:54:27 PM


Title - नागपुर-अमृतसर और लोकमान्य तिलक-लखनऊ के बीच एक और अतिरिक्त विशेष गाडी जो ग्वालियर होते हुए जाएगी
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 18, 2016 - 17:54:27 PM

इस त्यौहार के मौसम में आपको अगर कहीं जाने का मन है तो ट्रेन में टिकटों की वेटिंग लिस्ट देखते ही आपका मन बदल जाएगा, क्योंकि अभी से सभी ट्रेनें लगभग फुल चल रही हैं।
गाडिय़ों में वेटिंग लिस्ट लंबी होती ही जा रही है जिसे देखते हुए रेलवे ने कुछ रूटों पर और त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है, ताकि यात्रियों को सीट मिल सके। नागपुर से अमृतसर के बीच एक अतिरिक्त विशेष गाडी चलाने का फैसला लिया गया है जिसका स्टॉपेज ग्वालियर भी होगा।
22 अक्टूबर से 12 नवंबर तक नागपुर से अमृतसर के बीच ये ट्रेन चलाई जाएगी जबकि अमृतसर से नागपुर वाली ट्रेन 24 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलेगी। 
इसके अलावा लोकमान्य तिलक से लखनऊ के बीच भी एक और अतिरिक्त विशेष गाडी चलाई जाएगी। 22 अक्टूबर से 12 नबंवर तक लोकमान्य से लखनऊ एक विशेष गाडी चलेगी और लखनऊ से एलटीटी वाली गाड़ी 23 अक्टूबर से 13 नवंबर तक चलाई जाएगी। इसका भी स्टॉपेज ग्वालियर होगा |
नागपुर-अमृतसर वाया ग्वालियरग्वालियर आगमन समयसुबह 7:05ग्वालियर से प्रस्थान समयसुबह 7:10अमृतसर से नागपुरग्वालियर आगमनदोपहर 15:48 बजेग्वालियर से प्रस्थानदोपहर 15:53 बजे