Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jul 27, 2012 - 06:19:18 AM


Title - नांदेड़ रवाना हुआ 35 सिख यात्रियों का जत्था
Posted by : railgenie on Jul 27, 2012 - 06:19:18 AM

जमशेदपुर : संतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस से बुधवार की शाम छह बजे शहर से 35 सिख यात्रियों का जत्था हजूर साहेब नांदेड़ गुरुद्वारा के दर्शन के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे का नेतृत्व सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान गुरुदयाल सिंह कर रहे हैं। सोनारी गुरुद्वारा स्त्री सत्संग सभा की प्रधान सुरजीत कौर, बलवंत सिंह व महेन्द्र सिंह आदि ने टाटानगर स्टेशन पर इस जत्थे को विदाई दी। जत्थे में हरजीत सिंह, महेन्द्र सिंह, अमरजीत सिंह, मंजीत सिंह, जगतार सिंह, बीबी कुलवंत कौर, जसवीर कौर, जसवंत कौर आदि शामिल हैं। हजूर साहेब का दर्शन करके यह जत्था 31 जुलाई को शहर लौटेगा।